Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Government Events Ban in Maharashtra: महाराष्ट्र में 6 महीने तक नहीं होंगे बड़े सरकारी कार्यक्रम, पीएम मोदी की अपील के बाद CM फडणवीस का फैसला

Government Events Ban in Maharashtra: नागपुर/सतारा। सातारा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य में अगले 6 महीनों तक किसी भी बड़े सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Government Events Ban in Maharashtra: महाराष्ट्र में 6 महीने तक नहीं होंगे बड़े सरकारी कार्यक्रम, पीएम मोदी की अपील के बाद CM फडणवीस का फैसला
X

Government Events Ban in Maharashtra: नागपुर/सतारा। सातारा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य में अगले 6 महीनों तक किसी भी बड़े सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Government Events Ban in Maharashtra: सातारा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभार्थी सम्मेलन और महाआवास अभियान राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह आने वाले 6 महीनों में सरकार का अंतिम बड़ा कार्यक्रम है और इसके बाद बड़े आयोजनों पर रोक रहेगी।

Government Events Ban in Maharashtra: जब देश संकट में होता है...

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश संकट में होता है, तब नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। देशभक्ति का अर्थ है देश के लिए त्याग करना। प्रधानमंत्री मोदी ने जो अपेक्षाएं जताई है, वे बहुत बड़ी नहीं है, बल्कि समित समय के लिए है। ये सभी कदम केवल 6 महीनों के लिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि अगले 6 महीनों तक विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोने की खरीद कम करें, ईंधन का सोच-समझकर उपयोग करें और उर्वरकों का सीमित उपयोग करें।

Government Events Ban in Maharashtra: मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और अन्य वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जबकि भारत में महज साढ़े तीन प्रतिशत की ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने विभिन्न देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका में 51%, ब्रिटेन में 22%, फ्रांस में 25%, जापान में 35%, जर्मनी में 27%, इजराइल और दक्षिण कोरिया में 30%, इटली और सिंगापुर में 30% तक कीमतें बढ़ी हैं, जबकि पाकिस्तान में यह वृद्धि 200% तक पहुंच गई है। इसके मुकाबले भारत में स्थिति काफी नियंत्रित रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire