Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

PM Modi and Macron Meet : नीस में मिले पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों, ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का किया उद्घाटन

Dev Verma
PM Modi and Macron Meet : नीस में मिले पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों, ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का किया उद्घाटन
X

PM Modi and Macron Meet : नीस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी भरी मुलाकात की और एक-दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स 2026’ सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 14 से 16 जून तक चलेगा और भारत-फ्रांस वर्ष ऑफ इनोवेशन का प्रमुख आयोजन माना जा रहा है।

PM Modi and Macron Meet : स्टार्टअप्स और इनोवेशन को मिलेगा बड़ा मंच

‘भारत इनोवेट्स 2026’ में भारत, फ्रांस और विश्व के अन्य देशों के स्टार्टअप्स, निवेशक, वेंचर कैपिटल फंड्स तथा शैक्षणिक संस्थान एक साथ भाग ले रहे हैं। भारत की ओर से 120 से ज्यादा डीप-टेक स्टार्टअप्स और 15 से अधिक प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान व शोध संगठन, जिनमें आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं, इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

PM Modi and Macron Meet : इनोवेशन और तकनीकी सहयोग पर जोर

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स और शोध संस्थानों को वैश्विक निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों तथा शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ना है। कार्यक्रम में एडवांस कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रक्षा क्षेत्र की नई तकनीकें, बायोटेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और जलवायु परिवर्तन से संबंधित क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

PM Modi and Macron Meet : भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई

यह आयोजन भारत और फ्रांस के बीच तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों देशों को हाल ही में स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया गया है और यह दोनों नेताओं की पहली शिखर बैठक है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की इस मुलाकात से न सिर्फ द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे बल्कि भारतीय स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार और निवेश के नए अवसर भी मिलने की उम्मीद है। तीन दिवसीय सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण समझौतों और सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire