Begin typing your search above and press enter to search.
त्यौहारी सीजन में सेहत से खिलवाड़, पुलिस ने किया 1.5 क्विंटल पनीर जब्त, असली नकली की पहचान के लिए कार्रवाई जारी...
जांच में पनीर की खेप सीहोर से अशोकनगर के लिये बुक करना बताया गया है।

MP News : भोपाल। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही अवैध रूप खाद्य पदार्थों की तस्करी शुरू हो गई है। मिलावटी मावे और पनीर को सप्लाई कर लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने आज बड़ी मात्रा में पनीर की खेप पकड़ी हैं।
MP News : पुलिस कंट्रोल रुम की सूचना पर नादरा बस स्टैंड से आ रहे एंबेसडर वाहन को रोका तलाशी ली, वाहन के ऊपर एवं पिछली डिग्गी में बड़ी मात्रा में पनीर रखा पाया। फिलहाल पनीर असली है या नकली इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की सूचना के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। जिला फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस, थाना कोहेफिजा के द्वारा आज एम्बेसडर कार से 1.5 क्विंटल पनीर का परिवहन होना पाये जाने पर वाहन को रोककर खाद्य सुरक्षा प्रशासन को सूचित किया गया था।
MP News : जांच में पनीर की खेप सीहोर से अशोकनगर के लिये बुक करना बताया गया है। सीहोर से याक़ूब शाह के द्वारा पनीर अशोकनगर के लिये भेजा गया था। मौके पर अन्य किसी के उपस्थित नही होने के कारण वाहन चालक याक़ूब शाह से पनीर के नमूने लिये जा रहे हैँ । फ़िलहाल एंबेसडर मय पनीर के थाना परिसर में खड़ा है। वाहन चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


