Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
होंडुरास में प्लेन क्रैश: मशहूर संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सहित 12 की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली: होंडुरास में एक दर्दनाक विमान दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रोआटन द्वीप से ला सेइबा जा रहा एक छोटा विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मशहूर गरीफुना संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की जान चली गई। विमान में कुल 17 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच को बचा लिया गया। यह हादसा बीते सोमवार को हुआ, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुआ हादसा
लांह्सा एयरलाइंस के इस विमान ने रोआटन द्वीप से उड़ान भरी थी, लेकिन पुलिस के अनुसार, यह ठीक से हवा में नहीं उठ सका और कुछ ही पलों में समुद्र में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। होंडुरन सिविल एरोनॉटिक्स एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।
ऑरेलियो मार्टिनेज का निधन
इस हादसे में गरीफुना संगीत के दिग्गज ऑरेलियो मार्टिनेज की भी मौत हो गई। 1969 में प्लाप्लाया में जन्मे मार्टिनेज ने 1990 में संगीत की शुरुआत की और ‘लॉस गैटोस ब्रावोस’ बैंड के साथ लोकप्रियता हासिल की। उनके एल्बम ‘गरीफुना सोल’ ने उन्हें वैश्विक पहचान दी। संगीत के साथ-साथ वह राजनीति में भी सक्रिय थे। उनके भतीजे ने उन्हें गरीफुना संस्कृति का प्रतीक बताया, वहीं सुला घाटी के अफ्रीकी वंशज समूह के अध्यक्ष हम्बर्टों कैस्टिलो ने उन्हें ‘संस्कृति का राजदूत’ करार दिया। इस हादसे से संगीत और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है।
Related Posts
More News:
- 1. sanchaar saathee app: संचार साथी’ ऐप नए मोबाइल फोन्स में ‘संचार साथी’ ऐप अनिवार्य करने के सरकारी आदेश पर बवाल, विपक्ष ने बताया पेगासस प्लस-प्लस, जानें किस बात मचा है घमासान
- 2. India-Russia: भारत-रूस के रक्षा मंत्री आज करेंगे मुलाकात, S-400 और S-500 पर चर्चा संभव, बैठकें पर दुनियाभर की नजरें
- 3. Sanchar Saathi app: संचार साथी ऐप पर बवाल के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान-ये ऑप्शनल, हो सकेगा डिलीट, विपक्ष कर रहा भ्रमित
- 4. धत तेरी की Indigo... फ्लाइट छूटी तो अपनी ही रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सके दूल्हा दुल्हन, फिर किया ये काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

