Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pilot Sumit Sabharwal: एयर इंडिया विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का मुंबई में अंतिम संस्कार, पिता ने हाथ जोड़ बेटे को दी अंतिम विदाई

Pilot Sumit Sabharwal: एयर इंडिया विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का मुंबई में अंतिम संस्कार, पिता ने हाथ जोड़ बेटे को दी अंतिम विदाई
X

Pilot Sumit Sabharwal: अहमदाबाद: अहमदाबाद में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल (56) का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सुमित का शव लेकर एक टीम सुबह विमान से मुंबई हवाई अड्डे पहुंची। वहां से परिवारजन शव को पवई के जल वायु विहार स्थित उनके निवास पर ले गए। सुमित अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ मुंबई में रहते थे।

सुमित सभरवाल के सम्मान में उनके आवास के बाहर कई दोस्त, रिश्तेदार और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुमित के पिता पुष्करराज सभरवाल और अन्य परिजन भी श्रद्धांजलि देते नजर आए। बाद में शव वाहन चकला विद्युत शवदाह गृह के लिए रवाना हुआ।

12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, अहमदाबाद में एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एक यात्री को छोड़कर विमान में सवार सभी लोग और जमीन पर मौजूद 29 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। DGCA के अनुसार, विमान ने रनवे 23 से 13:39 IST पर उड़ान भरी थी और मेडे कॉल के बाद ATC से संपर्क टूट गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire