Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : शिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 4 की हालत नाजुक, कई घायल...

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।

CG Accident : शिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 4 की हालत नाजुक, कई घायल...
X

CG Accident : कुनकुरी। छत्तीसगढ़ के कुनकुरी क्षेत्र में एक दुखद हादसे ने श्रद्धालुओं के उत्साह को मातम में बदल दिया। ग्राम मयाली में चल रही शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर ग्राम हर्राडांड के बाजारडांड के पास पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 30 से 35 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

CG Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 से 5 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को बचाने की कोशिश शुरू की। सभी घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। कुनकुरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोरिया और पकरीकछार के निवासी इस पिकअप में सवार होकर शिव महापुराण कथा के समापन में शामिल होने जा रहे थे। हर्राडांड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire