Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

रिवर्स करते हुए पिकअप ने कुचला, दो बच्ची सहित चार की मौत...

बताया जाता है कि सभी पीड़ित बिहार के निवासी थे और हरियाणा के पलवल जिले के होडल में ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे।

रिवर्स करते हुए पिकअप ने कुचला, दो बच्ची सहित चार की मौत...
X
UP Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोसी शेरगढ़ रोड पर नगरिया सतबीसा के पास हुआ। यह हादसा तब हुआ जब मजदूरों को लेकर जा रहे पिकअप ट्रक ने बिजली के खंभे से टकरा कर तार गिरा दिया और उसी वाहन से कुचल कर इन लोगों की जान चली गई।


UP Accident : एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि हादसा तब हुआ जब चालक ने वाहन से कूदने के बाद उसे रिवर्स कर दिया। इसी दौरान वाहन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गौरी देवी 35 वर्ष, उनकी बेटी कोमल 2 वर्ष, कुंती देवी 28 वर्ष और उनकी बेटी प्रियंका दो वर्ष शामिल हैं। घायलों को पहले कोसीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


UP Accident : बताया जाता है कि सभी पीड़ित बिहार के निवासी थे और हरियाणा के पलवल जिले के होडल में ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire