Create your Account
पैसे नहीं थे तो महंगे शौक पूरे करने फिजियोथैरेपिस्ट महिला ने मंदिर से चुराई मूर्ति, गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 13 Jan, 2025
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके घर पहुंचकर मूर्ति बरामद कर ली है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की मिसरोद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को चोरी की लत (क्लेप्टोमेनिया) है। उसने एक अस्पताल परिसर से लक्ष्मी जी की मूर्ति चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके घर पहुंचकर मूर्ति बरामद कर ली है। मूर्ति की कीमत 60 हजार बताई जा रही है।
MP News : थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि 9 जनवरी को श्रीराम कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल परिसर के मंदिर से लक्ष्मी जी की आधा किलो वजनी चांदी की मूर्ति चोरी हो गई थी। अस्पताल प्रशासन को जब चोरी का पता चला, तो अगले दिन मिसरोद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक महिला उन्हें मंदिर में जाती हुई दिखी। इसी के तीन मिनट बाद वह हाथों में कुछ बॉक्स लेकर बाहर जाती दिखी। पुलिस ने महिला की जानकारी निकाली, तो पता चला कि उसका नाम मोनिका चेलानी 42 वर्ष है।
MP News : वह फिजियोथैरेपिस्ट है और बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती है। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची, तो वहां अस्पताल से चुराई गई मूर्ति बरामद हो गई। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे चोरी करने का शौक है। काफी समय से उसके पास पैसे नहीं आए थे, इसलिए लक्ष्मी जी की मूर्ति चोरी कर घर ले आई थी। आरोपी महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता की फैक्ट्री बंद होने के बाद से ही महिला और उसका परिवार किराए के मकान में रह रहा है। उसकी शादी नहीं हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram Ads: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार एक्शन में, मेटा को समन भेजने की तैयारी
- 2. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 3. CG News : करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
- 4. UP: यूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, सब्सिडी और बिल दोनों पर असर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

