Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के पहलुओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभांरभ

भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के पहलुओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभांरभ
X
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के पहलुओं पर आधारित प्रदर्शनी को भोपाल में लगाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाडा के अंतर्गत प्रदेश कार्यालय में जीवन के विभिन्न पहलुओं और ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाती हुई चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पत्रकारों को सौगात देते हुए कहा कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पत्रकारों के लिए लिए गये बड़े फैसले का स्वागत करता हूं।



प्रधानमंत्री का कुशल मार्गदर्शन भारत को ऊंचाइयों पर ले जा रहा - डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस पूरा देश मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही आज भारत का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ रहा है और देश 11वीं अर्थव्यवस्था से पांचवें स्थान पर आ गया है। देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हर क्षेत्र मे तेजी से काम कर रहे हैं। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालते हुए मात्र 100 दिनों में 15 लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों को प्रांरभ किया है। प्रधानमंत्री का कुशल मार्गदर्शन भारत को रोज ऊंचाइयों पर लेकर जा रहा है।


पत्रकारों से पहले की तरह ली जाएगी प्रीमियम की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारो से बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। पत्रकारों को यह वित्तीय भार नहीं उठाना पड़ेगा। पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पत्रकारों की मांग पर अब पत्रकार बीमा योजना में फार्म भरने की 20 सितंबर की तारीख को बढ़ाकर अब 25 सिंतबर कर दी गयी है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire