Top
Begin typing your search above and press enter to search.

फिलीपींस की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, बन गई बिहार की बहुरिया

फिलीपींस की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, बन गई बिहार की बहुरिया
X

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया ब्लॉक के रहवासी एक युवक को फिलीपींस की एक युवती से प्यार हो गया। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। अब दोनों ने मोतिहारी जिले में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की है। फीलीपींस की महिला का परिवार भी शादी में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचा था। कहा जाता है कि प्यार में सब जायज होता है प्यार में ना जात – पात न धर्म और ना ही उच्च नीच देखा जाता है और सच्चा प्यार हो जाए तो किसी देश की सीमा उसे रोक नहीं सकती। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड अंतर्गत चिंतामनपुर गांव के अमृत श्रीवास्तव और फिलीपींस की चारलिंन 5 साल पहले चकिया प्रखंड के चिंतामणपुर गांव के अमृत श्रीवास्तव पढ़ाई करने दुबई गए थे। पढ़ाई पूरी कर वो दुबई में ही जॉब करने लगे। वहीं वो एक कार्यक्रम में शामिल होने एक होटल में पहुंचे थे जहां अमृत की मुलाकात चार्लीन से हुई।

एक ही नजर में दोनों ने एक दूसरे को अपना दिल दे दिया, लेकिन दोनों ने इसका इजहार उस समय नहीं किया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। बातचीत करते हुए दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने का कसमें खायी और लिव इन रिलेशन में रहने लगे। 3 साल से अमृत और चार्लीन लिव इन में रह रहे थे। दोनों ने अपने-अपने परिजनों को अपनी स्थिति बताई फिर उनसे शादी के लिए सहमति मांगी। दोनों के परिजनों ने शादी के लिए मंजूर दे दी और उसके बाद फिर इन दोनों के जो सपने थे वह पूरा होने वाला था। बीते साल 2024 में ही इनकी शादी होनी थी। अमृत के परिवार में एक घटना घटित होने के कारण उसे शादी रोकना पड़ा था। फिलिपींस की रहने वाली चार्लीन अपने पिता मैगनोलिया और बाकी परिजनों के साथ 4 फरवरी को मोतिहारी पहुंची और हिन्दू रीति-रिवाज को देखा और अच्छे से समझ कर शादी की सारी तैयारियां कराने लगी.



जिसके बाद दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। दूसरी तरफ अमृत श्रीवास्तव और चार्लीन की अंतर्राष्ट्रीय शादी मोतिहारी में खूब चर्चा में बनी हुई है. क्योंकि ये शादी दो अलग-अलग संस्कृतियों और जातियों के मिलन का उदाहरण बनकर सामने आया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire