Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर में पेट्रोल पंप संचालक से लूट, बदमाशों ने कार को टक्कर मारकर दिया वारदात को अंजाम

रायपुर में पेट्रोल पंप संचालक से लूट, बदमाशों ने कार को टक्कर मारकर दिया वारदात को अंजाम
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। माना थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

कौशल्या विहार गेट के पास SN फ्यूल्स के संचालक हरीश अग्रवाल के साथ यह घटना हुई। देर रात काम से लौटते समय दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

जैसे ही हरीश कार से बाहर निकले, लुटेरों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट कर 76 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कारोबारी समुदाय में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग माना थाने पहुंचे।

उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire