Petrol Diesel Under GST : पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में आने की संभावना, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान...
Petrol Diesel Under GST : नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की संभावना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है, तो इन ईंधनों की कीमत में लगभग 20 रुपए प्रति लीटर की कमी देखने को मिल सकती है।
Petrol Diesel Under GST : मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर के 14वें स्थापना दिवस पर कहा कि यह कदम भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर आम सहमति बनाना आवश्यक होगा, क्योंकि पेट्रोल और डीजल राज्यों के लिए महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत हैं।
Petrol Diesel Under GST : मंत्री ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत दुनिया की कुल ऊर्जा खपत में 25 प्रतिशत का योगदान देगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत को अपनी ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ईंधन की खोज और उत्पादन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
Petrol Diesel Under GST : राज्यों की भूमिका
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सभी राज्यों की सहमति जरूरी है, लेकिन यह आसान नहीं होगा। कई राज्यों के लिए शराब और ऊर्जा जैसे उत्पादों पर राज्य करों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिससे उन्हें अपने राजस्व पर असर पड़ सकता है।
Petrol Diesel Under GST : केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी-
मंत्री ने केरल हाईकोर्ट के उस सुझाव का भी उल्लेख किया जिसमें जीएसटी परिषद में इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही गई थी। हालांकि, केरल के वित्त मंत्री ने गैर-भाजपा शासित राज्यों की स्थिति के कारण इससे असहमति जताई है।

