Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
उपचुनाव से फुर्सत होने बाद अब कांग्रेस संगठन में जान फूकेंगे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
MP News : भोपाल। प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव होने के बाद अब मप्र कांग्रेस ने मैदानी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को संगठन संबंधी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। जिम्मेदारी सौंपने के बाद उन्हें समय-समय पर पार्टी संबंधी गतिविधियों को लेकर प्रोग्राम जारी किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर इस संबंध में विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे है।
MP News : कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 20 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण प्रदेश में हमारा संगठन कमजोर हो गया है। वर्ष 2017 में तत्कालीन प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने संगठन को मजबूत करने की पहल की थी। उन्होंने ब्लॉक के नीचे मंडलम, सेक्टर का गठन कर कार्यकर्ताओं को संगठन संबंधी जिम्मेदारी सौंपी थी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका फायदा मिला था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कमलनाथ ने भी संगठन को मजूबत करने के लिए गंभीरता से काम किया। उन्होंने बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के मोर्चा, प्रकोष्ठों का गठन कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया।
MP News : हालांकि 2023 के चुनाव में मिली करारी हार के बाद कमलनाथ के स्थान पर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अपनी टीम का गठन नही होने की वजह से पटवारी अब तक संगठन की गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे। पिछले महीने प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है। उपचुनाव से फुरसत होने के बाद अब पटवारी संगठन को मजबूत करने को लेकर सक्रिय हो गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Italian PM Giorgia Meloni: भारतीय झुमके पहने दिखी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इस्टा पर शेयर की सेल्फी; लाखों में पहुंचे लाइक्स, देखें Viral Post
- 2. Rajasthan Pachpadra Refinery Fire : उद्घाटन से पहले ही पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, आसमान में छा गया काला धुआं, मची अफरा-तफरी
- 3. Raipur City Crime : कोल्ड स्टोरेज में मजदूर की हत्या, विवाद में साथी ही बना कातिल
- 4. Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, नहीं मिले दो तिहाई वोट, पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

