Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

PBKS vs RCB: पंजाब के खिलाफ 7 विकेट से जीता RCB, कोहली और पडिक्कल ने जड़े अर्धशतक, जानें मैच का हाल

PBKS vs RCB: पंजाब के खिलाफ 7 विकेट से जीता RCB, कोहली और पडिक्कल ने जड़े अर्धशतक, जानें मैच का हाल
X

PBKS vs RCB: नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपने अवे मैचों में शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। टीम ने अब तक पांच अवे मैच खेले और सभी में जीत हासिल की, जबकि तीन हार उनके घरेलू मैदान पर हुईं।

PBKS vs RCB: मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की, दोनों ने दो-दो विकेट लिए।

PBKS vs RCB: लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन जोड़े। इस जीत के बाद आरसीबी 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि पंजाब 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई। पंजाब ने 8 में से 5 मैच जीते हैं। आरसीबी का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को बेंगलुरु में राजस्थान रॉयल्स से होगा, जबकि पंजाब कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डेंस में भिड़ेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire