Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

PBKS vs DC IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, फाफ डु प्लेसिस कर रहे कप्तानी

इस मैच में दिल्ली की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान अक्षर पटेल बीमारी के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर हैं।

PBKS vs DC IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, फाफ डु प्लेसिस कर रहे कप्तानी
X

PBKS vs DC IPL 2025 : जयपुर। आईपीएल 2025 के 66वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में भिड़ंत हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दिल्ली की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान अक्षर पटेल बीमारी के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर हैं।

यह वही मुकाबला है, जो पहले धर्मशाला में बारिश और अन्य कारणों से रद्द कर दिया गया था। अब बदले हुए हालात में दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए उत्साहित हैं। पंजाब किंग्स की नजर इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी स्थिति मजबूत करने पर है, क्योंकि वे पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम इस मैच को जीतकर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहती है और अगले सीजन के लिए मनोबल बढ़ाना चाहती है।

दिल्ली की टीम में फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिली है, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल और प्रमुख खिलाड़ी केएल राहुल की अनुपस्थिति उनके लिए चुनौती बनी हुई है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है और उनके सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या से एक बार फिर विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire