Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

PBKS vs DC IPL 2025 : पाक में हमलों के बीच धर्मशाला में ब्लैकआउट, रोका गया मैच, मुकाबला हुआ रद्द

PBKS vs DC IPL 2025 : पाक में हमलों के बीच धर्मशाला में ब्लैकआउट, रोका गया मैच, मुकाबला हुआ रद्द
X

PBKS vs DC IPL 2025 : स्पोर्टस डेस्क: आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला उस समय अचानक रोकना पड़ा जब धर्मशाला में खेले जा रहे इस मैच के दौरान पूरे स्टेडियम में अचानक ब्लैकआउट हो गया। फ्लडलाइट्स के बंद हो जाने के कारण अंपायरों और खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा, और मैच को तुरंत अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य आउट होकर पवेलियन लौटे और अगला बल्लेबाज क्रीज पर पहुंचा।

PBKS vs DC IPL 2025 : 10वें ओवर की पहली गेंद के बाद पहले एक फ्लडलाइट बंद हुई और फिर कुछ ही पलों में दो और फ्लडलाइट्स भी बुझ गईं, जिससे पूरा स्टेडियम अंधेरे में डूब गया। मैच अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए खिलाड़ियों को सुरक्षित रूप से डगआउट में भेज दिया और तकनीकी टीम को बिजली बहाल करने में लगाया गया। बीसीसीआई और आयोजकों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और दर्शकों से शांति बनाए रखने तथा स्टेडियम अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

PBKS vs DC IPL 2025 : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, जिसे जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल मैच स्थगित है और यह स्पष्ट नहीं है कि मुकाबला आज ही दोबारा शुरू किया जा सकेगा या फिर इसे किसी अन्य दिन के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire