Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Patwari Suspended : किसान से रिश्वत मांगने वाला पटवारी निलंबित, ABVP कार्यकर्ताओं और SDM के बीच हुआ विवाद...

जिसके बाद कलेक्टर ने पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

Patwari Suspended : किसान से रिश्वत मांगने वाला पटवारी निलंबित, ABVP कार्यकर्ताओं और SDM के बीच हुआ विवाद...
X

Patwari Suspended : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में किसान से रिश्वत मांगने वाले पटवारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं और एसडीएम के बीच झूमाझटकी भी हुई, जिसके बाद कलेक्टर ने पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

Patwari Suspended : पटवारी डोमन लाल साहू का रिश्वत मांगते हुए एक आडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह किसान से रिश्वत की मांग करता हुआ सुनाई दे रहा था। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कवर्धा कलेक्टर ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire