Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पटवारी हड़ताल: काली पट्‌टी लगाकर पटवारियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुई तो...

Patwari strike: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन काम के दौरान हो रही परेशानी को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने सोमवार को काली पट्‌टी

पटवारी हड़ताल: काली पट्‌टी लगाकर पटवारियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुई तो...
X

रायपुर। Patwari strike: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन काम के दौरान हो रही परेशानी को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने सोमवार को काली पट्‌टी लगाकर प्रदर्शन किया और अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने पर 15 दिसंबर के बाद सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने और 16 दिसंबर से सभी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। Patwari strike: पटवारी संघ ने बताया कि संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाने तक प्रत्येक सोमवार को काले कपडे़ पहनकर काम करेंगे। और 15 दिसंबर तक आवश्यक संसाधन उपलब्ध न कराए जाने पर प्रदेशभर के पटवारी सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों/ ट्रेनिंग का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे और 16 दिसंबर से सभी पटवारी सभी प्रकार के शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप से बहिष्कार करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire