Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीजी न्यूज: ऑनलाइन काम का विरोध में हड़ताल पर पटवारी और राजस्व निरीक्षक, रायपुर में 10 हजार से ज्यादा मामले पेंडिग

Patwari strike: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन काम का विरोध में पटवारी और राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर है। जिसके कारण राजस्व विभाग के काम प्रभावित

सीजी न्यूज: ऑनलाइन काम का विरोध में हड़ताल पर पटवारी और राजस्व निरीक्षक, रायपुर में 10 हजार से ज्यादा मामले पेंडिग
X

रायपुर। Patwari strike: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन काम का विरोध में पटवारी और राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर है। जिसके कारण राजस्व विभाग के काम प्रभावित हो रहे हैं। पटवारियों की मांग यह है कि ऑनलाइन काम के बदले इंटरनेट डेटा रिचार्ज संबंधित भुगतान मिलना चाहिए, नहीं तो वे ऑनलाइन काम नहीं करेंगे।

Patwari strike: पटवारी बीते 16 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। अब राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण लोग नक्शा, खसरा के काम के लिए भटक रहे हैं। साथ ही नामांतरण के साथ साथ राजस्व के अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। राजस्व निरीक्षक ने भी इसी मुद्दे को लेकर शासन को पत्र लिखा है। इनकी मांग है कि ऑनलाइन काम के बदले इन्हें भी इंटरनेट डेटा रिचार्ज की सुविधा दी जाए।

Patwari strike: रायपुर जिले में 9 हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग रायपुर जिले में राजस्व से संबंधित करीब 9 हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। पटवारी कार्यालय में तो बैठ रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन काम नहीं कर रहे हैं। वहीं अब राजस्व निरीक्षक भी ऑनलाइन काम का बहिष्कार कर रहे हैं। पटवारी और राजस्व विभाग में ऑनलाइन काम नहीं होने के कारण नक्शा, बटांकन अप्रूवल, फसल कटाई प्रयोग, कृषि संगणना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी, जिओ रिफ्रेसिंग, जैसे कामों का प्रभावित हो रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire