Create your Account
वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस में बिगड़ा यात्री की तबीयत, भोपाल में फ्लाईट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत
- VP B
- 15 Aug, 2024
उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा था। जानकारी अनुसार अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट ने वाराणसी से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरी थी।
भोपाल। वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। यात्री अचानक अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही बेहोश होकर बेसुध गिर पड़े। जिसके बाद विमान की भोपाल के राजा भोज विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद एयरपोर्ट एम्बुलेंस से हवाई यात्री को हामी दिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले में आशंका जताई जा रही है कि यात्री को हार्ट अटैक हुआ होगा उसके चलते ही उनकी मौत हुई है। भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक यात्री का नाम दशरथ गिरी है। वह 82 वर्ष के साथ और वाराणसी के रहने वाले थे। उनका परिवार मुंबई में रहता है।
उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा था। जानकारी अनुसार अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट ने वाराणसी से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरी थी। शेड्यूल के हिसाब से दोपहर 12:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन भोपाल में सुबह 11:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में कुल 183 पैसेंजर्स मौजूद थे। भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि अकासा एयर यहां से ऑपरेट नहीं करती है।
फ्लाइट इंजीनियर के क्लीयरेंस मिलने के बाद शाम को इसे रवाना किया गया। इधर आकासा एयरलाइन्स ने बयान जारी कर बताया कि वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट QP1524 को विमान में मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट कर भोपाल में उतारा गया। केबिन क्रू और विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन दुर्भाग्य से पैसेंजर को बचाया नहीं जा सका। फ्लाइट के यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 2. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 3. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 4. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

