Begin typing your search above and press enter to search.
हजारीबाग में यात्री बस पलटी, 7 की मौत, 25 से अधिक घायल

नई दिल्ली: झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना का विवरण
यह हादसा गोरहर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुआ, जब कोलकाता से पटना जा रही बस सुबह करीब 6:30 बजे पलट गई। बस में ज्यादातर यात्री नींद में थे, जब यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गड्ढे के कारण लेन बदलने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
दुर्घटना के बाद स्थिति
बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोको के साथ मिलकर बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी और बरकट्ठा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


