Top
Begin typing your search above and press enter to search.

यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, महिला की मौत, कई घायल...

घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, महिला की मौत, कई घायल...
X

UP Accident : बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जाता है कि एक प्राइवेट बस 40 से ज्यादा यात्रियों को लेकर बांदा से राजापुर जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि बस जब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हथौरा गांव के पास पहुंची, तो अचानक सामने से एक कार आ गई।

UP Accident : बस चालक ने कार को बचाने के लिए तेजी से बस को मोड़ा, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

UP Accident : घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम राजेश कुमार और एएसपी शिवराज ने मामले की जानकारी ली और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire