Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
Parliament Monsoon Session: नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा की है। यह सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा। विपक्ष द्वारा ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विशेष सत्र की मांग के बीच सरकार ने यह ऐलान किया। इस सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना है, जिसमें बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा को 100 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधेयक का मसौदा तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। मंजूरी मिलने पर वित्त मंत्रालय इसे संसद में लाएगा।
Parliament Monsoon Session: इससे पहले, बजट सत्र दो चरणों में आयोजित हुआ था। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चला। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि बजट सत्र में सदन की सबसे लंबी बैठक 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होकर 4 अप्रैल को सुबह 4:02 बजे तक चली। इस दौरान 49 निजी सदस्य विधेयक पेश हुए और सदन ने 159 घंटे काम किया, जिसमें आधी रात के बाद 4 घंटे शामिल थे। राज्यसभा की उत्पादकता 119 प्रतिशत रही। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार, 26 बैठकें हुईं और उत्पादकता 118 प्रतिशत रही। सत्र में 10 सरकारी विधेयक पेश किए गए, जिनमें वक्फ संशोधन और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक सहित 16 विधेयक पारित हुए।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी
- 2. CG Crime : मामूली विवाद में छोटे ने ली बड़े भाई की जान, गैती से हमला कर किया मौत के हवाले, आरोपी गिरफ्तार
- 3. Monday Horoscope: सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 4. Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह, गंगोत्री-यमुनोत्री में 10 लाख से अधिक दर्शनार्थी पहुंचे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

