Breaking News
:

अंबेडकर पर संसद में हंगामा: किसने कहा... कांग्रेस का सड़ा हुआ इकोसिस्टम,क्यों भड़की कांग्रेस

Parliament Debate over Ambedkar: Ruckus in Parliament on Ambedkar: PM Modi said- Congress's rotten ecosystem is spreading lies

 नई दिल्ली। Parliament Debate over Ambedkar: संसद के शीतकालीन सत्र के 18वें दिन बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा और उसके चार प्रमुख पाप गिनाए। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का सड़ा हुआ इकोसिस्टम झूठ फैला रहा है। दरअसल, यह सारा विवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से शुरू हुआ।


Parliament Debate over Ambedkar: गृह मंत्री शाह के बयान पर विवाद


गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि डॉ. अंबेडकर का नाम आजकल फैशन बन गया है। कांग्रेस ने इसे अंबेडकर का अपमान बताया और शाह से माफी की मांग की। शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस जब भी अंबेडकर का नाम लेती है, तो अगर वह भगवान का नाम लेते, तो सात जन्मों के लिए स्वर्ग प्राप्त हो जाता।


Parliament Debate over Ambedkar: शाह ने कांग्रेस का पर्दाफाश किया


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमित शाह ने कांग्रेस का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका सड़ा हुआ इकोसिस्टम झूठ फैलाकर अपने अपराधों को छिपाना चाह रहे हैं। पीएम ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस डॉ. अंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी/एसटी समुदाय को अपमानित कर रही है।


Parliament Debate over Ambedkar: पीएम मोदी ने गिनाए कांग्रेस के चार पाप


पीएम मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ अंबेडकर के प्रति उसके चार प्रमुख गलत कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को दो बार चुनावों में हराने की कोशिश की, पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया, भारत रत्न देने से इंकार किया और उनकी तस्वीर को संसद में प्रमुख स्थान नहीं दिया। पीएम मोदी ने इसे कांग्रेस की सड़ी हुई मानसिकता का उदाहरण बताया।


Parliament Debate over Ambedkar: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस यदि यह सोचती है कि झूठ बोलकर अपने गलत कार्यों को छिपा लेगी, तो यह उनकी गलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर और एससी-एसटी समुदायों का अपमान किया है और कहा कि सरकार ने अंबेडकर की सोच को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की है।


Parliament Debate over Ambedkar: क्या कहा था अमित शाह ने


गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर के साथ अन्याय किया और उनकी वजह से ही अंबेडकर को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। इस पर कांग्रेस ने शाह के बयान को अपमानजनक बताते हुए माफी की मांग की, और प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ने संसद के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।


Parliament Debate over Ambedkar: वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के विरोध को महज सियासी नाटक करार दिया। किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने कभी अंबेडकर का सम्मान नहीं किया, और बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस से यह पूछा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबेडकर के प्रति अपने सम्मान को कब और कैसे व्यक्त किया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us