Breaking News
Create your Account
Parliament Budget Session 2025: 31 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत, पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
- Pradeep Sharma
- 28 Jan, 2025
Parliament Budget Session 2025: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार यानी 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी
नई दिल्ली। Parliament Budget Session 2025: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार यानी 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 को शुरू होगा और 13 फरवरी को समाप्त होगा।
Parliament Budget Session 2025: सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 को शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा। मंगलवार को जारी संसदीय बुलेटिन के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार, 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

Parliament Budget Session 2025: 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक
इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने आगामी सत्र के दौरान सदन में सुचारू चर्चा करने के लिए विपक्षी नेताओं से सहयोग की भी अपील की थी। इस दौरान किरेन रिजिजू ने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र का भी जिक्र किया था।
Parliament Budget Session 2025: रिजिजू ने कहा था कि पिछले दो सत्रों में संसद में काफी हंगामा हुआ, जिससे हमारी संसद की छवि खराब हुई। मैं विपक्षी नेताओं और अन्य सांसदों से अपील करना चाहता हूं कि वे सत्र के दौरान संसद में चर्चा में हिस्सा लें और चर्चा करें। अगर विपक्ष संसद को चलने दे, तो चर्चा आसानी से हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित, 89.79% बच्चे पास, लड़कियां ने फिर मारीबाजी
- 2. Share Market Closed: आज शेयर बाजार बंद, वैश्विक असर से पहले ही टूटा सेंसेक्स-निफ्टी, अगले तीन दिन नहीं होगा कारोबार, जानिए पूरा अपडेट
- 3. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 4. Weather News : दिल्ली-NCR में 3 दिनों तक लगातार बारिश, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; राजस्थान-एमपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

