Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राजधानी भोपाल के प्रमुख बाजारों में पार्किंग बड़ी समस्या, त्योहारों में ढूंढनी पड़ती है जगह

राजधानी भोपाल के प्रमुख बाजारों में पार्किंग बड़ी समस्या, त्योहारों में ढूंढनी पड़ती है जगह
X
भोपाल। त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए राजधानी के बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ गई है। दिवाली पर्व को लेकर खासा उत्साह है। न्यू मार्केट, चौक, जुमेराती, घोड़ा नक्कास, 10 नंबर मार्केट सहित सभी प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। दशहरा, दिवाली आदि त्योहारों के दौरान तो यहां पैर रखने की भी जगह नहीं होती है। इन बाजारों में पार्किंग की कमी बड़ी समस्या है। यहां आने वाले अपने वाहन दुकानों के सामने सड़क किनारे खड़ी करते हैं, ऐसे में कई बार जाम की स्थिति बनती है।

व्यापारी संगठनों ने इसको लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा हर साल इन बाजारों में पार्किंग की अस्थायी व्यवस्था की जाती है, लेकीन इस वर्ष देरी देखने को मिली हैं। शहर का सबसे पुराना और बड़ा चौक बाजार ग्राहकों से गुलजार है। घर के सामान से लेकर खाने-पीने, गहने, कपड़े तक यहां मिल जाते हैं। यहां करीब 10 हजार दुकानें हैं। सामान्य दिनों में यहां 15 से 20 हजार लोग रोजाना खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। त्योहारों के दौरान यह संख्या 50 हजार तक पहुंच जाती है।

अभी यहां है पार्किंग व्यवस्था :
अभी सुभाष चौक और सावरकर चौक के साथ पीपल के पेड के नीचे 500 से 1000 तक वाहन पार्क होते हैं। इसके अलावा लोग सड़कों के किनारे वाहन पार्क करते हैं। सराफा संघ के नवनीत अग्रवाल ने बताया कि चौक बाजार में त्योहारी सीजन में वाहनों की संख्या 50 हजार तक पहुंच जाती है। यहां वाहनों के पार्किंग की समस्या बडी है। इसलिए त्योहार के दौरान नगर निगम और जिला प्रशासन से यूनानी शफाखाना और मालीपुरा में पार्किंग का इंतजाम करने की मांग की जाती रहीं हैं।

वही न्यू मार्केट शहर का प्रमुख बाजार है। यहां करीब 1250 दुकानें हैं। सामान्य दिनों में यहां रोजाना 4 से 5 हजार लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। व्यापारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में यह संख्या 15 से 20 हजार तक रोजाना हो जाती है। ऐसे में सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने से जाम के हालात बनते हैं।

अभी यहां पार्क होते हैं वाहन: यहां मल्टीलेबल पार्किंग है, जिसकी क्षमता करीब दो हजार वाहनों की है। इसके अलावा थाने के सामने और टॉप एंड टाउन के आसपास भी पार्किंग व्यवस्था है। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के पूर्व सचिव अजय देवनानी ने बताया कि मार्केट में सराउंडिंग पार्किंग की जरूरत है। काटजू अस्पताल और टीटी नगर स्टेडियम के पास पार्किंग के बेहतर विकल्प हैं। रंग महल से लेकर स्टेट बैंक तक सड़क किनारे प्रशासन ने पार्किंग खत्म करवा दी थी। उसको शुरु करना चाहिए।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire