Create your Account
पैसों के लिए मां-बाप ने अपनी ही बेटी का कर दिया सौदा, 6 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...
MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दंपति ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी के नाम पर 1.80 लाख रुपये में बेचा गया। इस मामले में लड़की की मां और उसके पति सहित 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
MP News : पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश मीणा ने बताया कि एक दंपति ने अपनी बेटी को शादी के नाम पर 1.80 लाख रुपये में बेच दिया। लड़की को गुजरात भेजने की योजना बनाई गई थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह जब गुजरात पहुंची, तो उसे दो दिन तक एक गोदाम में बंद रखा गया। इस दौरान उस व्यक्ति ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर इंदौर वापस लौटने में सफल हुई। लड़की ने अपनी शिकायत गुरुवार को पुलिस में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
MP News : गुजरात भेजी गई पुलिस टीम, आरोपियों की गिरफ्तारी-
डीसीपी मीणा के अनुसार, लड़की को बेचने वाली महिला और उसके पति के साथ-साथ चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुजरात में उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी है। इस मामले में संगठित अपराध और मानव तस्करी के पहलुओं की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने उस कार को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल लड़की को गुजरात भेजने में किया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने बताया हम पूरे मामले की जांच कर रहे है।
Related Posts
More News:
- 1. Ruckus in Pakistan over tribute to Asha Bhosle: पाकिस्तान में आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर बवाल, सरकार ने चैनल को भेजा नोटिस
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना, रायपुर में बदलेंगे हालात
- 3. SRH vs CSK IPL 2026: हैदराबाद ने चेन्नई के सामने रखा 195 रन का लक्ष्य, संजू 7 रन बनाकर आउट
- 4. DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की अरुण जेटली स्टेडियम में होगी भिड़ंत, बारिश बन सकती है बड़ा फैक्टर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

