Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Palwal Encounter : एक लाख के दो इनामी बदमाश ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए घायल...

जेल से बाहर आते ही इन्होंने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं।

Palwal Encounter : एक लाख के दो इनामी बदमाश ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए घायल...
X

Palwal Encounter : नई दिल्ली। हरियाणा के पलवल जिले के लालवा गांव में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें एक-एक लाख रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया। इन बदमाशों की पहचान रेवाड़ी निवासी नीरज उर्फ निरिया और जोरावर उर्फ हैबड़िया के रूप में हुई है। दोनों अपराधी हत्या, लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों में शामिल थे।

Palwal Encounter : बता दें कि सीआईए (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) पलवल प्रभारी दीपक गुलिया को देर रात सूचना मिली थी कि फरीदपुरिया गैंग के बदमाश नीरज और जोरावर सरपंचों की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम लालवा गांव में घेराबंदी करने पहुंची। जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को ललकारा, उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। पुलिस की ओर से भी सात से आठ राउंड फायरिंग हुई।

Palwal Encounter : नीरज को चार और जोरावर को तीन गोलियां लगीं, जिससे दोनों मौके पर ही ढेर हो गए। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को भी गोलियां लगीं, लेकिन उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया। सीआईए इंचार्ज दीपक गुलिया ने बताया कि बदमाशों का गैंग कई राज्यों में सक्रिय था और इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। दोनों बदमाश उम्रकैद की सजा काट रहे थे, पैरोल पर बाहर थे।

Palwal Encounter : मारे गए बदमाश जोरावर उर्फ हैबड़िया रेवाड़ी के माजरा खोल गांव का रहने वाला था, जबकि नीरज उर्फ निरिया रेवाड़ी के कुंडल गांव का निवासी था। दोनों अपराधी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे और फिलहाल पैरोल पर बाहर आए हुए थे। जेल से बाहर आते ही इन्होंने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire