Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ जवान को किया गिरफ्तार, गलती से पार किया बार्डर...

बीएसएफ ने जवान की सुरक्षित वापसी के लिए अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग शुरू की है।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ जवान को किया गिरफ्तार, गलती से पार किया बार्डर...
X

New Delhi : नई दिल्ली। पंजाब के फिरोजपुर में 23 अप्रैल को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया, जब वह ड्यूटी के दौरान अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया। इस घटना ने भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों को और गंभीर बना दिया है। बीएसएफ ने जवान की सुरक्षित वापसी के लिए अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग शुरू की है।

New Delhi : इस बीच 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने, एयरस्पेस बंद करने और वाघा-अटारी सीमा बंद करने की घोषणा की है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवान, जिसकी पहचान गोपाल सिंह के रूप में हुई है, फिरोजपुर के ममदोट सेक्टर में किसानों को गेहूं कटाई में सहायता के दौरान छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़ा और अनजाने में जीरो लाइन पार कर गया।

New Delhi : पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया। बीएसएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्लैग मीटिंग बुलाई, जो अटारी-वाघा सीमा पर चल रही है। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जैसे दिसंबर 2022 में एक बीएसएफ जवान को 30 घंटे बाद वापस किया गया था। बीएसएफ ने आशा जताई कि यह मामला भी शीघ्र सुलझ जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire