Begin typing your search above and press enter to search.
कश्मीर चुनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, भारतीय राजनीति में उबाल

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर में मौजूदा समय में विधानसभा चुनाव जारी है। लोग बढ़ चढ़कर अपने मत का प्रयोग कर रहें है। लेकिन यह बात हमारे पडोसी देश पाकिस्तान को रास नहीं आ रही है।
इस दौरान पाकिस्तान के रक्षामंत्री का बयान सामने आया है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि, जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर से बहाल होना चाहिए और इस मुद्दे पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को पाकिस्तान का समर्थन हासिल है।
एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई कि एक दिन जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए की एक बार फिर बहाली होगी। इस तरह नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लोगों को जो जख्म दिए हैं, उन पर कुछ महरम लगेगा।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली के मुद्दे पर शहबाज शरीफ की सरकार और कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन एकजुट हैं।
जियो न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में रक्षामंत्री आसिफ ने व्यक्त किया कि यह संभावना बहुत अधिक है कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन विधानसभा चुनाव जीतकर केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा, "उन्होंने इसे एक चुनावी मुद्दा बना लिया है। पाकिस्तान और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के लिए एक ही पृष्ठ पर हैं।"
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


