Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pakistan News: आतंकियों से सेना की मुठभेड़, लेफ्टिनेंट समेत 6 पाकिस्तानी जवानों की मौत

Pakistan News: दुनिया में आतंकवाद की फैक्टरी चला रहा पाकिस्तान अब खुद आतंकवाद का शिकार हो चुका है। शनिवार को उत्तरी

Pakistan News: आतंकियों से सेना की मुठभेड़, लेफ्टिनेंट समेत 6 पाकिस्तानी जवानों की मौत
X
इस्लामाबाद/नई दिल्ली। Pakistan News: दुनिया में आतंकवाद की फैक्टरी चला रहा पाकिस्तान अब खुद आतंकवाद का शिकार हो चुका है। शनिवार को उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकियों से सेना की मुठभेड़ में पाक सेना के लेफ्टिनेंट समेत 6 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई।

Pakistan News: अंतर्राष्ट्रीय न्य़ूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि देश के अशांत उत्तर-पश्चिम में इस्लामी आतंकवादियों के साथ संघर्ष में एक हाई उच्च पदस्थ अधिकारी समेत 6 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।इनमें आतंकियों से मुठभेड़ को लीड कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल मुहम्मद अली शौकत भी मारे गए हैं।

Pakistan News: इस मुठभेड़ में मारे गए जवानों में लेफ्टिनेंट समेत कई हाईरैंक वाले अधिकारी भी शामिल है। हालांकि ये आतंकी किस संगठन के थे अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। सेना के मुताबिक ये एनकाउंटर शुक्रवार रात अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान के जनजातीय जिले में हुआ था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire