Pakistan Mosque Suicide Blast: मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती आतंकवादी ने खुद को उड़ाया, ब्लास्ट में मौलाना समेत कई लोगों की मौत
Pakistan Mosque Suicide Blast: पाकिस्तान में एक तरफ चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। दूसरी तरफ भीषण बम धमाके ने देश को दहलाकर रख दिया है, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

इस्लामाबाद। Pakistan Mosque Suicide Blast: पाकिस्तान में एक तरफ चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। दूसरी तरफ भीषण बम धमाके ने देश को दहलाकर रख दिया है, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
Pakistan Mosque Suicide Blast: रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की नमाज के दौरान अकोरा खट्टक में दारुल उलूम हक्कानिया मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और 12 घायल हो गए हैं। नमाज के दौरान भारी संख्या में लोग मस्जिद में मौजूद थे।
Pakistan Mosque Suicide Blast: जियो-न्यूज के मुताबिक जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम समीउल हक (जेयूआई-एस) के नेता मौलाना हामिद उल हक, जो मदरसा के उप-मौलाना हैं, वो विस्फोट के समय मस्जिद में मौजूद थे। उनके बेटे सानी हक्कानी ने कहा है कि उनकी हालत गंभीर है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में उनकी मौत की रिपोर्ट दी गई है।


