Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान को जेल से रिहा करने की मांग तेज, PTI ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान को जेल से रिहा करने की मांग तेज, PTI ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में दायर की याचिका
X

Pakistan: नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की अदियाला जेल में भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग तेज हो गई है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तत्काल रिहाई की अपील की है। याचिका में दावा किया गया है कि लंबे समय तक हिरासत और भारत के साथ तनावपूर्ण स्थिति के कारण खान की जान को खतरा है। साथ ही, जेल में ड्रोन हमले की आशंका भी जताई गई है।


Pakistan: पीटीआई के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने याचिका दायर की है, जिसमें राष्ट्रीय एकजुटता और खान के स्वास्थ्य को आधार बनाकर पेरोल या प्रोबेशन पर रिहाई की मांग की गई है। गंदापुर ने खान को मुस्लिम उम्मा का नेता बताते हुए कहा कि उनकी हिरासत राजनीति से प्रेरित है और यह संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने न्याय की उम्मीद जताई और कहा कि पार्टी ने सभी कानूनी रास्ते अपनाए हैं।

Pakistan: याचिका में कहा गया है कि खान ने जेल नियमों का पालन किया है, फिर भी उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखा गया, जिससे उनका स्वास्थ्य खतरे में है। अदालत ने अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं की है। बता दें, इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में 14 साल की सजा सुनाई गई है और उन पर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सरकारी उपहार बेचने से लेकर गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire