Top
Begin typing your search above and press enter to search.

संभल दंगे का मिला पाकिस्तान कनेक्शन, लाहौर से रची जा रही थी भारत को दहलाने की साजिश

Sambhal riots: यूपी के संभल में हाल ही में हुए दंगे के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। जांच में पता चला है कि दंगे में शामिल कई फरार आरोपियों के पाकिस्तान की जेल में बंद आरोपी मोहम्मद उस्मान के संपर्क में

संभल दंगे का मिला पाकिस्तान कनेक्शन, लाहौर से रची जा रही थी भारत को दहलाने की साजिश
X

संभल। Sambhal riots: यूपी के संभल में हाल ही में हुए दंगे के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। जांच में पता चला है कि दंगे में शामिल कई फरार आरोपियों के पाकिस्तान की जेल में बंद आरोपी मोहम्मद उस्मान के संपर्क में होने का शक है। उस्मान संभल के दीपा सराय का रहने वाला है।

Sambhal riots: मोहम्मद उस्मा पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मोहम्मद उस्मान AQIS चीफ मौलाना असीम उमर के संपर्क में था। मौलाना असीम उमर को 2019 में अफगानिस्तान में अमेरिकी फौजी ने मार गिराया था।

Sambhal riots: हिंसा के तह तक जाने की कोशिश में लगीं जांच एजेंसियों को शक है कि हिंदुस्तान से फरार होने के बाद उस्मान ने AQIS जॉइन किया था और संभल में नौजवानों के संपर्क में था। साल 2024 में उस्मान पाकिस्तान में एक मामले में पकड़ा गया तभी से लाहौर जेल में बंद था और फरार दंगाई के फोन के जरिए संपर्क में था।

Sambhal riots: दीपा सराय इलाके से कई लोग गायब

जांच में पता चला है कि संभल के दीपा सराय इलाके से कई लोग लापता है जिनमें से कई के आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकोटिनेंट से जुड़े होने की जानकारी देश की खुफिया एजेंसियों को मिली थी। पाकिस्तान की सरकार ने भारत के विदेश मंत्रालय से मोहम्मद उस्मान के वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज भेजे हैं।

Sambhal riots: विदेश मंत्रालय ने मोहम्मद उस्मान के पाकिस्तान में गिरफ्तारी के दस्तावेज संभल पुलिस को 25 जनवरी 2025 को भेजा है, संभल पुलिस अब इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही है। मोहम्मद उस्मान ने पाकिस्तान में संभल के सम्मानित लोगों का जो रेफरेंस दिया है उसमें संभल के पूर्व सांसद सफी उर रहमान का नाम लिखा है। संभल के दीपा सराय के रहने वाले कई वांटेड आतंकी फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद हैं जो भारत से वांटेड चल रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire