Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pakistan: SCO समिट के पहले पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 20 लोगों को गोलियों से भूना, 15 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होना है SCO समिट

Pakistan: SCO समिट के पहले पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 20 लोगों को गोलियों से भूना, 15 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होना है SCO समिट
X
Pakistan: बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़ा आतंकी हमला हो गया है। आतंकियों ने कोयला खदान पर हमला बोल दिया और वहां रहने वाले लोगों पर गोलियां बरसा दी। गोलीबारी में 20 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मारे गए 20 लोग खान में काम करने वाले लोग ही हैं।


Pakistan: इस घटना के बाद देश में उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों या विदेशियों की सुरक्षा करने में पाकिस्तानी सेना की क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब 15 अक्टूबर को SCO समिट इस्लामाबाद में होने जा रही है। जिसमें चीन, रूस, भारत भी शामिल हैं, और इनके प्रतिनिधि पाकिस्तान आ रहे हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा पर भी सवालिया निशान पैदा हो रहे हैं।



Pakistan: पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने देर रात डुकी जिले में कोयला खदान में स्थित घरों पर हमला बोल दिया। उन्होंने घरों को घेर लिया और गोलीबारी शुरू कर दी। जो लोग मारे गए हैं, उनमें से ज़्यादातर बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी इलाकों से थे। मरने वालों में 3 और घायलों में से 4 अफ़गान थे।



Pakistan: हालांकि इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना का शक बलूच लिबरेशन आर्मी पर है। ये संगठन अक्सर नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाता है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire