Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पखांजूर ब्रेकिंग: आईईडी डिफ्यूज करते समय हुआ ब्लास्ट, जवान घायल

पखांजूर ब्रेकिंग: आईईडी डिफ्यूज करते समय हुआ ब्लास्ट, जवान घायल
X

पखांजूर ब्रेकिंग: पखांजूर। पखांजूर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जब नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को डिफ्यूज करते समय बीएसएफ के एक जवान घायल हो गए। यह घटना कोयलीबेडा थानाक्षेत्र के पानीडोबीर कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों द्वारा हेटारकसा क्षेत्र में आईईडी डिफ्यूज करने के दौरान हुई।

पखांजूर ब्रेकिंग: घायल जवान की पहचान बी ईश्वर राव के रूप में की गई है। आईईडी ब्लास्ट के बाद घायल जवान को तुरंत पानीडोबीर कैंप में इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। हालांकि, स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। जवान को हेलीकाप्टर के माध्यम से रायपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पखांजूर ब्रेकिंग: पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, आईईडी हेटारकसा के पास नक्सलियों ने प्लांट किया था। जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इस विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय करने की कोशिश की थी, तभी यह धमाका हुआ।







Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire