Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बालोद में सड़क किनारे दिखा भालू का जोड़ा, वन विभाग को दी गई सूचना

बालोद में सड़क किनारे दिखा भालू का जोड़ा, वन विभाग को दी गई सूचना
X

बालोद। बालोद जिले में सड़क किनारे भालू का जोड़ा देखा गया है। घोटिया जाने वाले मार्ग पर भालू के जोड़े को रानी माई मंदिर के पास देखा गया। कांग्रेस नेता और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें सड़क किनारे भालू का जोड़ा दिखाई दिया।

विकास चोपड़ा ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को रात के समय इस रास्ते से गुजरने से बचने की सलाह दी है। वन विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने गांवों में मुनादी कराने और लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire