Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मित्र से मिलने निकले युवक की दर्दनाक मौत, बाइक हादसे में गई जान...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दिलेश के परिजन मौके पर पहुंचे।

मित्र से मिलने निकले युवक की दर्दनाक मौत, बाइक हादसे में गई जान...
X
CG Accident : जांजगीर-चांपा। एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। बताया जाता है कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। तभी यह हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। जानकारी के अनुसार, अमरता निवासी दिलेश डहरिया शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे अपने मित्र से मिलने मुड़पार के लिए निकले थे।


CG Accident : रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दिलेश के सिर पर गंभीर चोट लगी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल दिलेश को उपचार के लिए अकलतरा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दिलेश के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे के कारण क्षेत्र में शोक की लहर है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire