Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pahalgam Terrorist Attack: सरकार और एयरलाइंस कंपनियों का ऐलान, नहीं लेंगे कैंसिलेशन फीस, चार अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू

Pahalgam Terrorist Attack: सरकार और एयरलाइंस कंपनियों का ऐलान, नहीं लेंगे कैंसिलेशन फीस, चार अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू
X

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने और पीड़ितों की सहायता के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराया स्थिर रखने के लिए एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं। साथ ही, इंडिगो और एयर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए चार अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं, जिनमें टिकट रिशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन शुल्क माफ है।

Pahalgam Terrorist Attack: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने दिल्ली में एयरलाइंस के साथ आपात बैठक कर किराया न बढ़ाने और मृतकों के शवों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में सहयोग का निर्देश दिया। एयर इंडिया की विशेष उड़ानें 11:30 बजे (दिल्ली) और 12:00 बजे (मुंबई) श्रीनगर से रवाना होंगी। इंडिगो ने 23 अप्रैल को दो अतिरिक्त उड़ानें और 30 अप्रैल तक शुल्क छूट की घोषणा की। अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 30 अप्रैल तक रिशेड्यूलिंग और रिफंड की सुविधा दी। मंत्रालय हाई अलर्ट पर है और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने को प्रतिबद्ध है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire