Create your Account
Pahalgam Terrorist Attack: 'जाओ, मोदी को बता देना..., पहलगाम में पति को मारने के बाद बोले आतंकी...
Pahalgam Terrorist Attack: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। पुलवामा के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। मृतकों में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया, कर्नाटक के शिवमोगा जिले के मंजूनाथ और कानपुर के सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी शामिल हैं।
Pahalgam Terrorist Attack: आतंकियों ने हिंदुओं को बनाया निशाना
हमले में बचे लोगों के अनुसार, आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया। कर्नाटक के मंजूनाथ की पत्नी पल्लवी ने खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया, "हम अपने बेटे के साथ बैसरन घाटी घूमने गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। मेरे पति मेरी आंखों के सामने मारे गए।" पल्लवी ने बताया कि तीन-चार आतंकियों ने हमला किया और उन्होंने हिंदुओं को निशाना बनाया। पल्लवी ने बताया, ‘मैंने उनसे कहा- मुझे भी मार दो, तुमने मेरे पति को पहले ही मार दिया है, उनमें से एक ने कहा, ‘मैं तुम्हें नहीं मारूंगा, जाओ मोदी को ये बता देना।"
पल्लवी ने बताया कि आतंकियों ने धमकी देते हुए कहा, "तुमने मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है, इसकी वजह से हमारा मजहब खतरे में है।" हमले के बाद स्थानीय लोगों ने पल्लवी और उनके बेटे की जान बचाई। पल्लवी ने अधिकारियों से अपील की है कि उनके पति मंजूनाथ का शव जल्द से जल्द शिवमोगा लाया जाए।

Pahalgam Terrorist Attack: कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी के सामने गोली मारी
कानपुर के सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी भी इस हमले का शिकार बने। शुभम अपनी पत्नी एशान्या, परिवार और रिश्तेदारों के साथ 17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। उनकी 11 सदस्यों की टीम घुड़सवारी कर रही थी, तभी आतंकियों ने हमला बोल दिया। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और शुभम को उनकी पत्नी एशान्या के सामने गोली मार दी। शुभम के भाई सौरभ ने बताया, "दोपहर 3 बजे हमें फोन आया कि आतंकी हमला हुआ है और शुभम को गोली मार दी गई। एशान्या घबराई हुई थीं और रो रही थीं।"
Pahalgam Terrorist Attack: रायपुर में दिनेश मिरानिया की मौत से गुस्सा
रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया भी इस हमले में मारे गए। खास बात यह है कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वे अपने परिवार के साथ बैसरन घाटी में जश्न मना रहे थे। दिनेश का पार्थिव शरीर आज दोपहर 3 बजे श्रीनगर से रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। रायपुर के समता कालोनी स्थित उनके निवास पर शोक जताने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
Pahalgam Terrorist Attack: सेना ने किया रेस्क्यू, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना के तुरंत बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ितों की मदद में अहम भूमिका निभाई। तीन स्थानीय नागरिकों की मदद से पल्लवी और उनके बेटे की जान बची।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 2. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- 3. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

