Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले पर सलीम राज का आक्रोश, कहा- पाकिस्तान को करें खत्म, अखंड भारत का सपना करें साकार

यह हमला न केवल एक व्यक्ति पर, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता और भारत की गंगा-जमुना तहजीब पर हमला है।

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले पर सलीम राज का आक्रोश, कहा- पाकिस्तान को करें खत्म, अखंड भारत का सपना करें साकार
X

Pahalgam Terror Attack : रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी दिनेश मिरानिया की निर्मम हत्या ने पूरे छत्तीसगढ़ में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मिरानिया के परिजनों को सांत्वना देने उनके निवास पर पहुंचकर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल एक व्यक्ति पर, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता और भारत की गंगा-जमुना तहजीब पर हमला है।

Pahalgam Terror Attack : डॉ. सलीम राज ने कहा, दिनेश मिरानिया ने कभी हिंदू-मुसलमान की बात नहीं की, वे हमेशा मानवता और भाईचारे की बात करते थे। लेकिन आतंकवादियों ने धर्म पूछकर उनकी हत्या की। यह घटना साबित करती है कि आतंकवाद का एक धर्म है, जो हमारी एकता को खंडित करने का काम कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को खत्म कर अखंड भारत के सपने को साकार किया जाए।

Pahalgam Terror Attack : सलीम राज ने वक्फ संशोधन विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि इस बिल को लेकर कुछ लोग मुसलमानों के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहे थे। बिल के बाद दबाव बनाया जा रहा था कि यह मुसलमानों के हित में नहीं है। इसके तुरंत बाद यह आतंकी हमला हुआ। यह साफ है कि आतंकवादी हमारी सांस्कृतिक एकता को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने इस घटना को गंगा-जमुना तहजीब पर हमला करार दिया।

Pahalgam Terror Attack : दिनेश मिरानिया के साथ अपनी व्यक्तिगत यादें साझा करते हुए सलीम राज ने बताया, दिनेश मेरे लिए भाई जैसे थे। हम रात में साथ वॉक करते थे, समाज के लिए बातें करते थे। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है। उन्होंने मिरानिया को एक सामाजिक और एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनकी हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire