Breaking News
Create your Account
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के आतंकियों की तस्वीरें और स्केच जारी, सुरक्षाबल तलाश में जुटे
Pahalgam Terror Attack: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए दिल दहलाने वाले आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तगड़ा अभियान छेड़ दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकियों—आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा—के स्केच जारी किए हैं। इसके साथ ही चार पाकिस्तानी आतंकियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें इस हमले का मुख्य गुनहगार माना जा रहा है। इस हमले में 26 से 28 पर्यटकों की जान गई थी, जिसे 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी का सबसे खौफनाक हमला करार दिया जा रहा है।

Pahalgam Terror Attack: बैसरन घाटी में तलाशी अभियान तेज
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम की बैसरन घाटी और आसपास के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीमें ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, आतंकी बैसरन के जंगलों में छिपे हो सकते हैं। घटनास्थल से एक आतंकी की धुंधली तस्वीर भी मिली है, जिसमें वह हथियार लिए दिख रहा है।
Pahalgam Terror Attack: हमले की क्रूरता ने हिलाया देश
पहलगाम की बैसरन घाटी, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है, में आतंकियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। चश्मदीदों के अनुसार, आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछा, फिर हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया। कुछ आतंकियों ने स्थानीय पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जिससे पर्यटकों को धोखा हुआ। इस हमले में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, यूएई और नेपाल के पर्यटकों की जान गई।
Pahalgam Terror Attack: टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी, पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि हमले में चार पाकिस्तानी आतंकियों की मुख्य भूमिका थी, जबकि तीन स्थानीय लोगों ने रेकी और लॉजिस्टिक्स में मदद की। आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ), जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जांच में पता चला है कि हमले की शैली 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमास के हमले से मिलती-जुलती है। इसके तार फरवरी 2025 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हुए आतंकी सम्मेलन से भी जुड़े हो सकते हैं।
Pahalgam Terror Attack: सरकार का कड़ा रुख, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब दौरा रद्द कर दिल्ली लौटते ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम ने एक्स पर लिखा, “पहलगाम के कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। आतंकियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमले की निंदा हुई है। अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई, ईरान और अन्य देशों ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। पाकिस्तान ने हमले से किसी भी संबंध से इनकार किया है, लेकिन खुफिया एजेंसियां PoK के आतंकी ठिकानों पर नजर रख रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 2. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
- 3. UP News : 8 महीने की गर्भवती युवती की लाश प्रेमी के घर में मिली, प्रेमी परिवार सहित हिरासत में
- 4. MP News : गैस सिलेंडर के धमाकों से दहला गांव, 20 घर जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

