Breaking News
:

Pahalgam terror attack: व्यापारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई नेता, अर्थी को दिया कंधा

Pahalgam terror attack

Pahalgam terror attack: रायपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया भी शामिल थे। आतंकवादियों ने दिनेश मिरानिया को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने मिरानिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।




Pahalgam terror attack: अंतिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री और अन्य नेता

दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम कार्गो विमान के जरिए रायपुर लाया गया। गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से शुरू होकर मारवाड़ी श्मशान घाट तक पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने स्वयं मिरानिया की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और किरण सिंह देव और सिंघानिया बिल्डकॉन के CMD सुबोध सिंघानिया ने भी अर्थी को कंधा दिया और मिरानिया के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।



Pahalgam terror attack: परिजनों को दी सांत्वना अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने दिनेश मिरानिया के बड़े भाई गोपाल अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। अन्य नेताओं ने भी मिरानिया के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us