Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pahalgam Terror Attack: गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पहलगाम आतंकी हमले पर दिया अपडेट

Pahalgam Terror Attack: गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पहलगाम आतंकी हमले पर दिया अपडेट
X

Pahalgam Terror Attack: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, हालांकि कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करें। बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें हमले की विस्तृत जानकारी दी। इस मुलाकात को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pahalgam Terror Attack: हमले का विवरण

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैयसरन घास के मैदान में आतंकियों ने छुट्टियां मना रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों ने पहले लोगों के नाम पूछे और उन्हें कलमा पढ़ने को कहा। हिंदू पर्यटकों और कलमा न पढ़ पाने वालों को गोली मार दी गई। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं।

Pahalgam Terror Attack: केंद्र सरकार के कड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा समिति की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अटारी-वाघा बॉर्डर बंद कर दिया गया, और भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश जारी किया गया। पाकिस्तानी राजनयिकों को भी भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही, सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन कदमों से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संदेश दिया है। सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर और चर्चा की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire