Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी घायल, गोली लगने से अस्पताल में भर्ती...

इस हमले में एक पर्यटक की मौत की भी पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी घायल, गोली लगने से अस्पताल में भर्ती...
X

Pahalgam Attack : रायपुर/पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक कारोबारी दिनेश मिरानिया के घायल होने की खबर ने शहर में सनसनी फैला दी। आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में गोली लगने से घायल हुए दिनेश को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में एक पर्यटक की मौत की भी पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

Pahalgam Attack : बता दें कि रायपुर के समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर की सैर पर गए थे। मंगलवार दोपहर पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों पर आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में दिनेश को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन रायपुर में उनके परिजनों और परिचितों में उनके हेल्थ अपडेट को लेकर चिंता बढ़ गई।

Pahalgam Attack : सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन शुरू-

क्षेत्र में दहशत पहलगाम के इस आतंकी हमले ने अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमले के तुरंत बाद सेना और पुलिस ने बैसरन घाटी को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना की निंदा की है। पीएम के निर्देश पर गृहमंत्री जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले को जघन्य और अमानवीय करार देते हुए मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire