Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Padma Awards 2026: इस दिन होगा पद्म पुरस्कार समारोह, 131 लोगों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Vpb
Padma Awards 2026: इस दिन होगा पद्म पुरस्कार समारोह, 131 लोगों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
X

Padma Awards 2026: नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 मई को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस साल 131 लोगों को मिलेगा सम्मान

भारत सरकार ने इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में 19 महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 16 हस्तियों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा।

कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं। इनकी शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी और हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित किए जाते हैं। ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, जनसेवा और व्यापार-उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को दिए जाते हैं।

राष्ट्रपति भवन में होगा भव्य आयोजन

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। सरकार का कहना है कि पद्म पुरस्कार उन व्यक्तियों को सम्मानित करने का माध्यम हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire