Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

हमीदिया हॉस्पिटल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, टालने पड़े ऑपरेशन, साफ़ सफाई भी हुई प्रभावित

जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। साफ-सफाई व्यवस्था धवस्त हो गई।

हमीदिया हॉस्पिटल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, टालने पड़े ऑपरेशन, साफ़ सफाई भी हुई प्रभावित
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे बड़ा हमीदिया अस्पताल डॉक्टर और कर्मचारियों की हड़ताल से जूझ रहा है। यहां कभीडॉक्टर हड़ताल पर रहते हैं तो कभी आउटसोर्स कर्मचारी। अब यहां कर्मचारियों को निकलने के विरोध के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों को 3 महीने से तनख्वाह नहीं दी गई है जिस वजह से उनका घर चलना मुश्किल हो रहा है। आज सुबह से हमीदिया अस्पताल के आउट सोर्स कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी कर रहे है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। साफ-सफाई व्यवस्था धवस्त हो गई।

MP News : वहीं पहले से तय हो चुके कई ऑपरेशन भी स्टॉफ की कमी होने के चलते टालने पड़े। पिछले दो माह में यह तीसरी बार हड़ताल हुई है। हडताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि 400 आउटसर्स कर्मचारियों को हटाया जा रहा है,50 को नोटिस दिए जा चुके हैं। इसमें वार्ड बॉय के साथ लेब टेक्नीशियन,कंप्यूटर ऑपरेटर आदि शामिल है। वही अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों का आरोप हैं कि उन्हे 3 महीने से सैलरी नहीं दी गई है। वह लगातार कंपनी और अस्पताल के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। उसके बाद भी उन्हें तनख्वाह नहीं दी जा रही है।

MP News : उनका कहना है कि हम लोगों को घर बार के खर्च चलाने में भारी परेशानी हो रही है। वहीं जिन कर्मचारियों को हटाने के लिए नोटिस दिया गया है, उन्हें वापस किया जाए की भी मांग की जा रही है। अस्पताल में कुल 1873 कर्मचारी हैं, जिनमें जीएमसी प्रबंधन ने प्रशासन को पत्र लिखकर 800 कर्मचारियों को वेतन देने की बात कही थी, इसमें से प्रशासन ने 400 कर्मचारियों को वेतन देने की मांग मानी।

MP News : ऐसे में शेष बचे 400 कर्मचारियों को जीएमसी को अपने बजट में से सैलरी देना पड़ रही है। इसलिए जीएमसी प्रबंधन ने बजट न होने की बात कहकर 400 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी की थी। हटाने के लिए अभी तक 50 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। इसके चलते भी हंगामा खड़ा हो गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire