Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में सालभर के कार्यक्रमों की तैयार हुई रूपरेखा, वीडी शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां

हमारा जनजातीय समाज बेजुबान नहीं है, बल्कि देश की सबसे बड़ी ताकत है।

बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में सालभर के कार्यक्रमों की तैयार हुई रूपरेखा, वीडी शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां
X

MP News : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किए गए कामों के कारण देश ने उन्हें भगवान का दर्जा दिया, लेकिन उनके इस स्वरूप को जन-जन तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

MP News : विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने सिर्फ जनजातीय क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत में क्रांति का इतिहास लिखा। उनके संघर्षों और बलिदानों के बल पर समाज ने उन्हें भगवान की मान्यता दी। राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह ने तोप के मुंह से बांधकर उड़ा देने का विकल्प चुना, लेकिन अंग्रेजों के सामने सिर नहीं झुकाया। जिस जनजातीय समाज में ऐसे-ऐसे क्रांतिवीर और योद्धा हुए हैं, उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ‘बेजुबान’ कहते हैं। हमारा जनजातीय समाज बेजुबान नहीं है, बल्कि देश की सबसे बड़ी ताकत है।

MP News : इनके प्रयासों से ही आज देश एक सूत्र में बंधा है। भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से हमें देश और समाज में जनजातीय क्रांतिवीरों के योगदान तथा जनजातीय समाज के प्रति कांग्रेस की सोच को जन-जन तक पहुंचाना है। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि जनजातीय समाज को रोटी, कपड़ा और मकान उपलबध कराने के प्रयास लंबे समय से होते रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार उनमें स्वाभिमान जगाने का काम कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire