Breaking News
:

विकास की ओर अग्रसर जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य-विधायक

विधायक

विकास की ओर अग्रसर जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य-विधायक


फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा - बचेली। आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, (राज्योत्सव-2024) राज्योत्सव का शुभारंभ के क्षेत्र विधायक श्री चैतराम अटामी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान श्री अटामी ने कार्यक्रम स्थल मेढ़का डोबर माँ दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर इसकी परंपरागत शुरुआत किया। श्री अटामी ने इस मौके पर कहा कि हम सभी जानते है कि आज के ही दिन इस हमारे छत्तीसगढ़ को राज्य का स्वरूप देना तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की ही देन है। आज हम छत्तीसगढ़ में गौरव के साथ कहे सकते है कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ है।


 जिस तरह से छत्तीसगढ़ राज्य में विकास की नई परंपराओं की शुरूआत और उनका सफल क्रियान्वयन हुआ है, उसी तरह दंतेवाड़ा जिला भी विकास की राह पर सतत अग्रसर है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में हो रही उत्तरोत्तर प्रगति के विषय में ज्रिक करते हुए कहा कि जिस प्रकार राज्य बनने के उपरांत छत्तीसगढ़ में मजबूती आ रही है उसी प्रकार इसकी झलक दंतेवाड़ा जैसे दूरस्थ जिलों में भी दिखाई देने लगी है। राज्य सरकार की विकास योजनाओं का सकारात्मक परिणाम दक्षिण बस्तर में दिखने लगा है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अन्य क्षेत्र में जिले की सकारात्मक पहचान बन रही है। 


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए आवास की सुविधा भी दी जा रही है। एजुकेशन सिटी जावंगा में विद्यार्थियों द्वारा जो उपलब्धि हासिल की जा रही उसे पूरे देश में जिले का नाम रौशन हुआ है इसके अलावा कृषि क्षेत्र में बात की जाए तो जैविक कृषि में भी स्थानीय कृषकों ने नये मुकाम अर्जित की है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थितों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।


 इस दौरान आयोजन में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा स्वागत प्रतिवेदन में जिलेवासियों को राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा गया कि 01 नवंबर सन 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और ये प्रक्रिया छत्तीसगढ़ राज्य के लिए विशेष रूप अहम रही है। और छत्तीसगढ़ ऐतिहासिकता के साथ विकसित हुआ है। यहां के महान विभूतियों ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के लिए अथक संघर्ष किया। जिसका सुखद परिणाम सभी के समक्ष है। आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का विशेष महत्व है और यहां परंपरा, संस्कृति की अलग पहचान है। इस राज्य की अस्मिता परंपरा, संस्कृति को एक नई पहचान के  साथ हमें आगे बढ़ाना है।


आयोजन स्थल में विभिन्न विभागों जैसे पंचायत एवं ग्रामीण विकास जिला पंचायत, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग,कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, समाज कल्याण, जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति विभाग, मछली पालन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, आयुष विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, श्रम विभाग तथा पशुपालन विभाग द्वारा अपने अपने  विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए है। इसके अलावा कार्यक्रम के द्वितीय सत्र संध्या 6 बजे से प्रारंभ होगा। 


जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा और शालेय छात्र छात्राओं एवं लोकनृतक दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। आज राज्योत्सव 2024 के शुभारंभ के अवसर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य श्री रामूराम नेताम, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित अधिकारीगण, स्कूली बच्चें, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us