Breaking News
:

Oscars Rules Changed : ऑस्कर्स के 99 साल के इतिहास में पहली बार बदले 3 अहम नियम, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा

Oscars Rules Changed

Oscars Rules Changed : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान ऑस्कर्स के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। 2027 में होने वाले 99वें ऑस्कर संस्करण से ये नए नियम लागू होंगे। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इन बदलावों को कलाकारों को और ज्यादा न्याय देने तथा फिल्म निर्माण में नई तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के लिए किया है।


Oscars Rules Changed : पहला नियम: एक्टिंग कैटेगरी में डबल नॉमिनेशन की छूट अब एक अभिनेता या अभिनेत्री

किसी एक कैटेगरी में एक से ज्यादा फिल्मों के लिए नॉमिनेट हो सकेंगे। पहले यह नियम सख्त था कि एक कैटेगरी में केवल एक ही फिल्म का नामांकन हो सकता था। नए नियम के तहत यदि किसी कलाकार की दो फिल्मों को अच्छे वोट मिलते हैं तो दोनों को नॉमिनेशन के लिए शामिल किया जा सकता है।


Oscars Rules Changed : दूसरा नियम: AI पर सख्ती, एआई इन्फ्ल्यूएंस्ड परफॉर्मेंस को नॉमिनेशन नहीं

ऑस्कर्स ने एआई (Artificial Intelligence) के इस्तेमाल पर साफ रोक लगा दी है। अब एआई से प्रभावित अभिनय, लेखन या किसी भी परफॉर्मेंस को ऑस्कर कैटेगरी में नॉमिनेट नहीं किया जाएगा। इससे फिल्मों में एआई के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा और असली कलाकारों को न्याय मिलेगा।


Oscars Rules Changed : तीसरा नियम: बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में दो फिल्में भेज सकेंगे

देश यह बदलाव भारत जैसे देशों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित होगा। अब कोई भी देश अपनी ऑफिशियल सिलेक्शन कमिटी के जरिए एक से ज्यादा फिल्में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में सबमिट कर सकेगा। पहले केवल एक फिल्म ही भेजी जा सकती थी। इससे भारतीय सिनेमा को ज्यादा मौका मिलेगा।


Oscars Rules Changed : ऑस्कर्स 2027 कब होगा?

99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की सेरेमनी 14 मार्च 2027 को आयोजित होगी। ऑस्कर्स का इतिहास लगभग 100 साल पुराना होने जा रहा है और इन नए नियमों को कला को और बेहतर तरीके से सम्मानित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us